
PM किसान योजना की 21वीं किस्त केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी की। इसके तहत 27 लाख किसानों को लाभ मिला है। सबसे पहले यह राशि बाढ़ प्रभावित राज्यों के किसानों के लिए जारी की गई है।”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त से देशभर के 27 लाख किसानों को लाभ मिला है। सबसे पहले यह राशि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड जैसे बाढ़ प्रभावित राज्यों के किसानों को जारी की गई।
“प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में भी किसानों के साथ, सीधी मदद, सीधा विश्वास।” नई दिल्ली स्थित कृषि भवन से जारी इस अग्रिम किस्त के तहत, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित 27 लाख से अधिक किसानों को 540 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।








