जूडो में इतिहास रचने वाली पहली भारतीय महिला हिमांशी टोकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का पल—20 वर्षीय हिमांशी टोकस ने जूनियर महिला 63 किग्रा वर्ग में विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय जूडोका बन गई हैं। यह उपलब्धि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ (IJF) की नवीनतम रैंकिंग में मिली है। लंबे समय से क्रिकेट और अन्य मुख्यधारा के खेलों का दबदबा रहा है, लेकिन हिमांशी की इस सफलता ने भारतीय जूडो को नई पहचान दिलाई है।

हिमांशी ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले वे कासाब्लांका अफ्रीकन ओपन और ताइपे जूनियर एशियन कप में भी विजेता बनी थीं। इन उपलब्धियों की बदौलत उन्होंने विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से खेल रही हिमांशी का यह इस वर्ष का तीसरा बड़ा स्वर्ण पदक है। कुल मिलाकर उन्होंने अब तक पाँच गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं—जिनमें एक कॉन्टिनेंटल चैम्पियनशिप, तीन कॉन्टिनेंटल कप और एक कॉन्टिनेंटल ओपन चैम्पियनशिप शामिल हैं। हिमांशी टोकस की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय खेलों के लिए एक नए युग की शुरुआत कही जा रही है।

thelokmedia
Author: thelokmedia

Leave a Comment

और पढ़ें