22 फरवरी को CGPSC प्रारंभिक परीक्षा, 10 दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

22 फरवरी को CGPSC प्रारंभिक परीक्षा, 10 दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक जनरल स्टडीज और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा 16 से 19 मई 2026 के बीच होगी। इस भर्ती के जरिए कुल 265 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, नायब तहसीलदार, कर निरीक्षक समेत कई अहम पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

thelokmedia
Author: thelokmedia

Leave a Comment

और पढ़ें