छत्तीसगढ़ के इस गांव में बेहतर रिजल्ट के लिए गांव में सख्त नियम लागू, छात्रों और पालकों दोनों पर जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के इस गांव में बेहतर रिजल्ट के लिए गांव में सख्त नियम लागू, छात्रों और पालकों दोनों पर जिम्मेदारी

कक्षा 10वीं में 80% और 12वीं में 100% रिजल्ट लाने के लक्ष्य से ग्राम पंचायत बिरेतरा में सख्त नियम बनाए गए हैं। वार्ड निगरानी समिति बनाकर सुबह-शाम विद्यार्थियों पर नजर रखी जा रही है, पढ़ाई के लिए मुनादी की जा रही है और पालकों को बच्चों के गृहकार्य की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। छात्रों से कहा गया है कि वे घरेलू काम न करें, मोबाइल और टीवी से दूर रहें तथा नशापान और गाली-गलौज से बचें। पिछले साल स्कूल का 10वीं का परिणाम 68% और 12वीं का 76% रहा था। वर्तमान में स्कूल में 9वीं से 12वीं तक कुल 241 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि नए नियमों से पढ़ाई का माहौल बेहतर हुआ है, शाम के बाद बच्चे बाहर नहीं दिखते और गांव में सकारात्मक बदलाव आया है। कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक लाने का लक्ष्य रखा है और पालकों पर भी नियम लागू होने से पढ़ाई को लेकर गंभीरता बढ़ी है।

thelokmedia
Author: thelokmedia

Leave a Comment

और पढ़ें