मैनपाट महोत्सव 2026: 13 से 15 फरवरी तक सितारों से सजेगा सरगुजा का सबसे बड़ा उत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मैनपाट महोत्सव 2026: 13 से 15 फरवरी तक सितारों से सजेगा सरगुजा का सबसे बड़ा उत्सव

अंबिकापुर के मैनपाट में सरगुजा संभाग का सबसे बड़ा सरकारी आयोजन मैनपाट महोत्सव 2026 13 से 15 फरवरी तक तीन दिनों तक आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे और इस दौरान बॉलीवुड, भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में मनोज तिवारी, कनिका कपूर, वैशाली रायकवार, सुनील सोनी, अलका चंद्राकर, आयुष नामदेव, स्वप्निल जायसवाल के साथ ओडिशा के छउ नृत्य कलाकार हरिपद मोहंता और कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव भी आकर्षण रहेंगे। खास बात यह है कि स्थानीय टीनएजर्स ग्रुप “नज़्म द बैंड” को भी मंच दिया जा रहा है। रोपाखार जलाशय के पास होने वाले इस आयोजन के लिए कड़ी सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आयोजन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि महोत्सव सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

thelokmedia
Author: thelokmedia

Leave a Comment

और पढ़ें