JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को होगा जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को होगा जारी

JEE Main 2026 (Session 1) में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अब 16 फरवरी 2026, सोमवार को रिजल्ट जारी करेगी, जबकि पहले इसे 12 फरवरी को आने की उम्मीद थी। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग पर्सेंटाइल, कुल पर्सेंटाइल, व्यक्तिगत जानकारी और JEE Advanced के लिए योग्यता से जुड़ी जानकारी दी होगी। परीक्षा 21 से 29 जनवरी 2026 के बीच हुई थी और प्रोविजनल आंसर-की 4 फरवरी को जारी की गई थी। सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन फिलहाल जारी है।

thelokmedia
Author: thelokmedia

Leave a Comment

और पढ़ें