
छत्तीसगढ़ में भाजपा Vs भाजपा, Pwd में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के आरोप से गरमाई सियासत ननकीराम कंवर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के आरोप लगने से सियासत गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विभाग में अनियमितताओं और प्रमुख अभियंता पर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा सीबीआई जांच की मांग की है। यह विभाग वर्तमान में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के पास है। कंवर के इस कदम से सरकार को विपक्ष से ज्यादा अपने ही नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीर बताया है।









