बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महिला कांग्रेस के सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ गया है। अब यह मामला झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गया है।
रांची साइबर थाना में युवा कांग्रेस लीगल सेल ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि राहुल गांधी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर वीडियो वायरल किया गया, जिससे उनकी और कांग्रेस की छवि खराब की जा रही है।
कांग्रेस का दावा है कि यह राजनीतिक साजिश है और इसमें बीजेपी की आईटी सेल की भूमिका हो सकती है।
• क्या है आपत्ति:
कांग्रेस ने कहा कि सेनेटरी पैड वितरण महिलाओं की स्वच्छता और जागरूकता के लिए है।
वायरल वीडियो में राहुल गांधी की फोटो पैड पर लगाकर प्रचारित किया जा रहा है।
जिस पर कांग्रेस का आरोप है कि वीडियो एडिट करके गुमराह किया जा रहा है।
