छत्तीसगढ़ कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल, शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल के समक्ष दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्री पद की शपथ ली। इस विस्तार के साथ ही प्रदेश में पहली बार कुल 14 मंत्री हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार गजेंद्र यादव को शिक्षा विभाग, गुरु खुशवंत साहेब को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और खादी ग्रामोद्योग विभाग तथा राजेश अग्रवाल को धार्मिक न्यास, पर्यटन और आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब तक 90 सीटों वाली विधानसभा में अधिकतम 13 मंत्री ही बनाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार 14 मंत्रियों का गठन कर नया रिकॉर्ड बना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके रवाना होने से पहले ही नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। इस बीच स्टेट गैरेज में नए मंत्रियों के लिए सफेद रंग की तीन फॉर्च्यूनर गाड़ियों को तैयार किया गया है।

thelokmedia
Author: thelokmedia

Leave a Comment

और पढ़ें